नेपाल के होटल में प्रिंस यादव का संदिग्ध हालात में मिला शव

अनिरुद्ध नारायण (इंटर्न)

पटना/नेपाल:
पटना में चर्चित कोचिंग विवाद से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। विवाद के केंद्र में रहे प्रिंस यादव का शव नेपाल के एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, होटल प्रशासन ने कमरे से शव मिलने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल के कर्मचारियों और प्रिंस यादव के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव, रौशन आनंद के भाई हैं और हाल ही में पटना में हुए कोचिंग विवाद को लेकर चर्चा में थे। इस विवाद के बाद से ही वह फरार बताए जा रहे थे, जिससे उनकी गतिविधियों को लेकर पहले से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

फिलहाल, प्रिंस यादव की मौत के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *